Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 21, 2026

हथबंद में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का भव्य स्वागत

 हथबंद में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का भव्य स्वागत



सिमगा। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा जी का ग्राम पंचायत हथबंद में आगमन हुआ। उनके आगमन पर ग्राम पंचायत परिसर में प्राधिकृत अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भूतपूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सिमगा एवं वर्तमान केसली मंडी अध्यक्ष मोहन धीकडे,सकरी मंडी अध्यक्ष समुद्रा राम,हथबंद मंडी अध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद,उपभोक्ता फोरम सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष चुरामन वर्मा,विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, किसानों से जुड़े विषयों तथा सहकारी बैंक एवं कृषि क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की।  सिन्हा ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली तथा किसानों एवं ग्रामीणों के हित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके आगमन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। सभी ने श्री निरंजन सिन्हा के हथबंद आगमन पर उनका स्वागत करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad