सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा में इतिहास की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, थानेश्वर मंदिर में हुआ भव्य जलाभिषेक
पिथौरा, महासमुंद - सावन के पावन अवसर पर थानेश्वर मंदिर पिथौरा के इतिहास में पहली बार 51 फिट कांवड़ियों की विशाल और लंबी भक्ति कांवड़ यात्रा निकाली गई।
परंपरा के अनुसार श्रद्धालु परसा पाली एनिकट से पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए थानेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर भ्रमण के दौरान पूरा वातावरण बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
थानेश्वर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि यह भव्य कांवड़ यात्रा बहुत ही फलदायी है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धा के साथ इस कांवड़ यात्रा को उठाता है, उसे मन की शांति मिलती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाकर अपनी भक्ति का परिचय दिया।
इस सफल आयोजन में थानेश्वर मंदिर समिति का भरपूर सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने यात्रा की व्यवस्था, जलपान और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.