नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों का अनावरण कार्यक्रम संपन्न। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -राजधानी रायपुर के प्राचीन श्रीबांके बिहारी मंदिर परिसर में अविस्मरणीय आयोजन संपन्न हुआ परिसर में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र लगाए गए,।जिसका अनावरण मंदिर समिति के मार्गदर्शक श्री सीताराम जी अग्रवाल द्वारा किया गया।
साथ ही श्री रामेश्वर -भगवती सभागार मंदिर समिति को श्री मातादीन अग्रवाल परिवार द्वारा सादर समर्पित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर आयोजित इस कार्यक्रम की सेनानियों के परिवार जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
मंदिर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी श्री स्व.हनुमान प्रसाद जी दुबे,स्व.बल्लभ दास जी गुप्ता,स्व. राजेन्द्र चौबे जी,स्व.ठाकुर घनश्याम सिंह जी,स्व.मन्नू लाल जी सोनी ,स्व.पं. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी जी के छायाचित्रों का अनावरण किया गया।
आयोजन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने मंदिर समिति का आभार जताया। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,
संघर्ष एवं देशप्रेम की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र वासियों ने भगवान श्री बांके बिहारी जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.