कुरुद विद्यालय में आयोजित है राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर
दुर्ग भिलाई। स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री जीत यादव के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्का. श्री जगजीत सिंह धीर, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर जी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन
दुर्ग वि. खं. अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरुद में 17 -20 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहा है। इस जांच शिविर में दुर्ग जिले के अंतर्गत शा. उ. मा. वि. कुथरेल, बेलौदी लिमतरा,सेमरिया, सेजेस जामुल, सेजेस सेलूद, हाईस्कूल गब्दी, जुनवानी, दीपशिखा विद्यालय उतई के चयनित 30 स्काउट, 45 गाइड प्रतिभागी छात्र छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। प्रतिभागियों का स्काउट गाइड के मूलभूत सिद्धांतों नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, पायोनियरिंग नाट, हिच, लेसिंग, प्रोजेक्ट, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर, लॉगबुक, दक्षता इत्यादि आधार पर आंकलन किया जा रहा है। इस जांच शिविर की शिविर संचालक श्रीमती अमीता हरमुख जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, सहायक शिविर संचालक मंडल में श्री नीरज कुमार साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, विकासखंड सचिव धमधा श्री देवेन्द्र देवांगन, स्काउटर मोहन लाल साहू, अनिल साहू, ए. अमृत राव सोनी, भुनेश्वर जंघेल व गाइडर श्रीमती नोमिन साहू, कल्पना शुक्ला, अन्नपूर्णा रामटेके, शशिकला पाण्डेय,सुश्री रेखा शर्मा, ऐश्मी बंजारे निकिता ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य श्री के रमेश राव, व्याख्याता श्रीमती जागेश्वरी देवांगन का योगदान उल्लेखनीय रहा ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.