Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 2, 2026

बिलाईगढ़ में जनआंदोलन की बड़ी जीत: सीएमओ सुशील चौधरी का हुआ स्थानांतरण, व्यापारी संघ ने जताया आभार

 बिलाईगढ़ में जनआंदोलन की बड़ी जीत: सीएमओ सुशील चौधरी का हुआ स्थानांतरण, व्यापारी संघ ने जताया आभार



बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में पिछले कई दिनों से चल रहे जनआंदोलन का बड़ा परिणाम सामने आया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुशील चौधरी का स्थानांतरण नगर पंचायत मरवाही कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार मरवाही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सती कुमार यादव को नगर निगम बिलासपुर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, 




जबकि लेखापाल यशवंत देवांगन को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बिलाईगढ़ का दायित्व सौंपा गया है।


सीएमओ के स्थानांतरण की खबर मिलते ही बिलाईगढ़ में खुशी का माहौल बन गया। व्यापारी संघ, नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।




 व्यापारी संघ ने इसे जनएकता, संघर्ष और विश्वास की जीत बताते हुए सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


व्यापारी संघ द्वारा जारी धन्यवाद संदेश में कहा गया कि "हमारी एकता, आपका सहयोग हमारी जीत का आधार बना। सुशील चौधरी का स्थानांतरण बिलाईगढ़ व्यापारी संघ, नगरवासियों, सामाजिक संगठनों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, पत्रकार बंधुओं, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के सहयोग से संभव हो सका। सभी का तहेदिल से धन्यवाद।"


व्यापारी संघ ने विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पत्रकारों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग एवं लगातार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए आभार जताया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आंदोलन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा राजस्व विभाग द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाने की भी सराहना की।


*व्यापारी संघ ने गिनाईं आंदोलन की प्रमुख उपलब्धियां*


व्यापारी संघ ने आंदोलन की तीन बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि—


1. फेस-1 गौरव पथ निर्माण को रूप मेडिकल से इंदिरा मार्केट तक जनआंदोलन और चक्काजाम के माध्यम से शुरू कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ।



2. सीएमओ सुशील चौधरी का स्थानांतरण जनदबाव और व्यापारी संघ व नगरवासियों के आंदोलन का परिणाम है।



3. आंदोलन की अन्य मांगों पर एसडीएम द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है।




धरना स्थल पर बिलाईगढ़ के एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने पहुंचकर आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन सौंपा। इसमें बताया गया कि चार प्रमुख मांगों में पहली मांग—सीएमओ का स्थानांतरण—पूरी हो चुकी है। इसके अलावा नए सीएमओ के कार्यभार ग्रहण करने के बाद गौरव पथ निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। बिलाईगढ़ नगर में यात्री बसों का नियमित प्रवेश एवं संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा बिलाईगढ़ एवं पवनी में पूर्व से स्वीकृत जिला सहकारी बैंक शाखा को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि व्यापारी संघ, नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सीएमओ पर नगर विकास कार्यों में लापरवाही, गौरव पथ निर्माण में विलंब तथा अन्य प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए लगातार धरना, चक्काजाम और भूख हड़ताल की थी। प्रदर्शनकारियों ने ये भी कहा कि रावणरूपी भ्रष्ट अधिकारी जो नगर में अधिकारी कम और राजनीति नेतागिरी में संलिप्त होकर कुछ असामाजिक तत्वों से मिलकर बिलाईगढ़ शहर के नागरिकों को बरगलाकर द्विभाजीय करने में कोई कसर नहीं छोड़ा था पूरे 22 महीने से सीएमओ के दंश झेल रहे व्यापारियों, नागरिकों ने इस स्थानांतरण को आंदोलन और जनदबाव का परिणाम माना जा रहा। संबोधन में सीएमओ के चाटुकारों, दल्लो, गुर्गों और नगर विरोधी तत्वों जैसे शब्दों से नसीहत देते हुए कहा जीत हमेशा सच की होती है नगर हित में काम करो। आंदोलन को पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा भीम आर्मी के पदाधिकारियों का समर्थन मिला। शनिवार को धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया।


आंदोलनकारियों ने कहा कि पिछले 22 महीनों से नगरवासी और व्यापारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जनएकता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत है। व्यापारी संघ ने अंत में संदेश दिया कि "एकता हमारी पहचान, सहयोग हमारी ताकत और विकास हमारा लक्ष्य है।"

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad