आज है मित्रता दिवस: दोस्ती की असल पहचान है कि सफलता के साथ संघर्ष में भी साथ निभाए।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। Friendship Day -जीवन में परिवार के बाद यदि कोई रिश्ता सबसे अधिक विश्वास, अपनापन और निस्वार्थ भाव से जुड़ा होता है, तो वह दोस्ती का रिश्ता है। सच्चा दोस्त केवल खुशियों और सफलता के क्षणों में ही साथ नहीं होता बल्कि कठिन परिस्थितियों , संघर्ष और विपरीत समय में भी मजबूती से साथ खड़ा रहता है। यही दोस्ती की असली पहचान है।जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जितनी मेहनत और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है, उतना ही महत्वपूर्ण अच्छे मित्रों का साथ भी होता है। सच्चे मित्र हमारे उत्साह को बढ़ाते हैं, सही मार्गदर्शन देते हैं और निराशा के क्षणों में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मित्रता किसी स्वार्थ या लाभ का संबंध नहीं बल्कि भावनाओं और विश्वास का अटूट बंधन है। सच्चे मित्र एक -दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए उन्हें बेहतर इंसान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि जीवन के हर मोड़ पर अच्छे मित्रों का महत्व कभी कम नहीं होता।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.