Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

बोड़ला पुलिस ने सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में बांधी रेडियम पट्टी गौवंश एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान लगातार है, जारी

 थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)



बोड़ला पुलिस ने सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में बांधी रेडियम पट्टी



गौवंश एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान लगातार है, जारी


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी बोडला निरीक्षक श्री रूपक शर्मा के नेतृत्व में थाना बोडला पुलिस टीम द्वारा सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंश एवं अन्य मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी गई। रेडियम पट्टी पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही वह चमकती है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर से दिखाई देंगे। इससे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।


थाना बोडला पुलिस की यह पहल गौवंश एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि हाईवे अथवा सड़क पर मवेशियों को विचरण करते या बैठे हुए देखने पर सुरक्षित तरीके से उन्हें सड़क के किनारे पहुंचाने में सहयोग करें।


बोडला पुलिस ने कहा कि पशुओं एवं आमजन की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस के इस अभियान में सहयोग कर क्षेत्रवासी सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad