Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, 10 स्थायी वारंटियों सहित 13 आरोपियों पर कार्रवाई

 रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई, 10 स्थायी वारंटियों सहित 13 आरोपियों पर कार्रवाई



रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस द्वारा 08 स्थायी वारंटियों की तामिली कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें विकास उर्फ विक्की पिता साहब दास झरिया (32 वर्ष), राहुल नागवंशी पिता मुन्नालाल नागवंशी (32 वर्ष), देव चौहान पिता राजू चौहान (20 वर्ष), संजू निषाद पिता रामेश्वर निषाद (18 वर्ष), रंजीत कुमार साहू पिता कुलेश्वर साहू (40 वर्ष), रानू देवर पिता मरार देवरा (25 वर्ष), राजेश यादव पिता भाग बाली यादव (55 वर्ष) एवं नरेंद्र चंद्रवंशी पिता होली राम चंद्रवंशी (40 वर्ष), सभी निवासी कवर्धा, शामिल हैं।


इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा 02 स्थायी वारंटियों की तामिली की गई। इस प्रकार अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा कुल 10 स्थायी वारंटियों की तामिली की गई।


वहीं, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पीनटु उर्फ मजीद खान (40 वर्ष), सन्नी मोहले (23 वर्ष) एवं सनी सोनी (34 वर्ष), निवासी कवर्धा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।


थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा एवं टीम द्वारा की गई कार्रवाई में असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


कबीरधाम पुलिस की अपील: रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें।


कबीरधाम पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामिली, फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad