Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 22, 2026

चिट्टा (हेरोईन) बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 चिट्टा (हेरोईन) बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - सूखे नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।‌

                                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया आज थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ अपने पास रखकर बिक्री के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम विकास यादव एवं फयाज खोखर उर्फ सोहेल बताया। नियमानुसार तलाशी कार्यवाही में आरोपी विकास यादव के कब्जे से 7.370 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ कीमत 78,300 रूपये एवं 01 रेडमी मोबाइल फोन कीमत 10,000 रूपये तथा आरोपी फयाज खोखर उर्फ सोहेल के कब्जे से 7.000 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ कीमत 70,000 रूपये एवं एक ओप्पो मोबाइल फोन कीमत 10,000 रूपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14.370 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ कीमत लगभग 1,48,300 रुपये तथा 02 मोबाइल फोन कीमत 20,000 रूपये कुल जुमला कीमत 1,68,300 रूपये की सामाग्री जप्त की गई। आरोपियों का कृत्य धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कर  पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुखबिर सूचना की तस्दीक , मौके पर त्वरित घेराबंदी , आरोपियों की गिरफ्तारी , मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की जप्ती तथा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा की गई। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं आरोपियों से पूछताछ जारी है।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


विकास यादव उम्र 27 वर्ष निवासी -  सोरीक नगर सारथी चौक  धमतरी और फयाज खोखर उर्फ सोहेल उम्र 26 वर्ष निवासी - लुचकीपारा वार्ड क्रमांक 07, अल्ताफ के घर के पास दुर्ग , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सूखे नशे सहित किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री , परिवहन अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad