Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 17, 2026

सावन सोमवार पर संगम चौक में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम समिति ने कराया खीर-पूड़ी प्रसाद

 सावन सोमवार पर संगम चौक में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम समिति ने कराया खीर-पूड़ी प्रसाद



बिलाईगढ़। सावन सोमवार के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बोल बम समिति बिलाईगढ़ द्वारा संगम चौक में श्रद्धालुओं के लिए खीर-पूड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम चौक पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बोल बम समिति द्वारा सावन माह के अवसर पर पिछले 14-15 वर्षों से लगातार प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की आयोजन के दौरान संगम चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। समिति के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरण किया गया। सावन सोमवार के कारण क्षेत्र में सुबह से ही शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया और प्रसाद वितरण स्थल पर हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा की भावना से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में नगरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने समिति के इस निरंतर सेवा कार्य को धार्मिक एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में समिति प्रमुख श्याम श्रीवास, शिव राकेश, राजकुमार, अशोक राकेश, भोला श्रीवास, अनूप कहार, रामलाल, नरेंद्र देवांगन, पालू देवांगन, सुखीराम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया। सावन सोमवार के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की नगर में चर्चा रही। श्रद्धालुओं ने बोल बम समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को भी मजबूत कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad