तामासिवनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
रायपुर। तामासिवनी बस स्टैंड में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी (रायपुर) के संचालक श्री देवकर साहब जी उपस्थित थे सुबह ठीक 8:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया इसके बाद राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री देवकर साहब ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया उन्होंने सभी से मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया इस गरिमामयी समारोह का सफल आयोजन 'प्रिंटिंग प्रेस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन' (नवापारा राजिम अंचल) और 'आईसेक्ट कम्प्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट' (तामासिवनी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य अतिथियों और संस्थाओं के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई इसमे मुख्य रूप से भानु प्रताप साहू, गणपत साहू, चेतन साहू, मोहन निर्मलकर,हेमचंद्र साहू,अभय सिंह ठाकुर, सेवक कुमार साहू, अनिल कुमार तिवारी, भूषण साहू,सेवक साहू, राजू योगेंद्र तारक, इंद्रदेव साहू, तोषण साहू, दानु साहू, रविकांत तारक(सोनु दीवाना), आशीष साहू, भोज साहू, धनेश्वर साहू, झनक तारक, रितु साहू, भीखम साहू, आदि उपस्थित थे सभी ने मिलकर शहीदों को याद कर के एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और एक दूसरे को गुलाब लगाया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.