Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर महिला थाना की कड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

 महिला थाना, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर महिला थाना की कड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।



कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।


प्रकरण के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2026 को प्रार्थिया द्वारा महिला थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09 अगस्त 2026 की शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच उसकी दो नाबालिग बेटियां एवं पड़ोसी की एक नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान ग्राम उड़ियाकला निवासी जागेश्वर साहू द्वारा बच्चियों को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया तथा उनके साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत की गई। बच्चियों द्वारा विरोध करने एवं रोने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया।


घटना के संबंध में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 74, 75(2), 296 बीएनएस एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रार्थिया, पीड़ित बच्चियों एवं परिजनों के कथन दर्ज किए गए तथा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी जागेश्वर साहू पिता जगदीश साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम उड़ियाकला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा नियमानुसार गिरफ्तारी चेकलिस्ट तैयार की गई। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


कबीरधाम पुलिस नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad