Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 28, 2026

दंतेवाड़ा जिले मे साइबर सेल एवं बारसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 ब्रेकिंग बारसूर

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल ब्यूरो

दन्तेवाड़ा

दिनांक – 28.08.2026



दंतेवाड़ा जिले मे साइबर सेल एवं बारसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार




पुलिस अधीक्षक महोदय दन्तेवाड़ा  चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  जितेंद्र कुमार खुटे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा आकांक्षा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई




 करने हेतु  निरीक्षक अजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बारसूर पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।


मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई


दिनांक 27.08.2026 को थाना बारसूर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बारसूर क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन के सामने स्थित खाली प्लाट में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी गई है।

सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना बारसूर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संजय नाग उम्र 24 वर्ष निवासी बारसूर, जिला दन्तेवाड़ा के कब्जे से दो कार्टून/खड्डों में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।


बरामद शराब का विवरण


आरोपी के कब्जे से कुल 12740 एमएल अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,800/- है, बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की बोतल, अद्धी एवं पौवा शामिल हैं।



आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई


अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री किए जाने के संबंध में आरोपी संजय नाग के विरुद्ध थाना बारसूर में अपराध क्रमांक 14/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad