Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 1, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: इलाज के दौरान बिलाईगढ़ के मजदूर भूपेंद्र भैना की मौत

 जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला: इलाज के दौरान बिलाईगढ़ के मजदूर भूपेंद्र भैना की मौत




बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईहा निवासी भूपेंद्र भैना (28 वर्ष), पिता दशरथ भैना का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


 जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों को रोककर उनसे लगभग पाँच मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उनका नाम और वे कहाँ के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी ली गई। पहचान उजागर होने के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 




हमले में दीपक रात्रे, जो चांपा के समीप बिरगहनी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए भूपेंद्र भैना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मृतक भूपेंद्र भैना अपने पीछे दो वर्ष का एक मासूम बेटा, एक बहन और अपनी दादी को छोड़ गए हैं।



 परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह घटना एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले की दर्दनाक यादें ताजा कर गई है। जिस तरह पहले निर्दोष लोगों की पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाया गया था, उसी तरह कुलगाम में भी मजदूरों से नाम और पहचान पूछने के बाद हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे हमले यह दर्शाते हैं कि आतंकवाद आज भी निर्दोष नागरिकों और रोजी-रोटी कमाने वाले मजदूरों को अपना निशाना बना रहा है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को समुचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को 20–20 लाख सहायता की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad