कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर एसपी ने की मुलाक़ात
दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का दिया भरोसा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 अगस्त 2026/दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के कुलगाम में विगत दिवस हुए आतंकी हमले में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत छुईहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र भैना (24 वर्ष) की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सहयोग के लिए अलर्ट मोड में है। घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार देर रात मिली,
जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार में मृतक के दादी, बहन और बेटे से मुलाकात की। कलेक्टर ने बहन से गले लगकर दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया।
इस दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, एसडीओपी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घर के भीतर रहकर परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ शासन एवं संबंधित एजेंसियों से लगातार समन्वय कर रहा है और शोकाकुल परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
मृतक का पारिवारिक विवरण
मृतक भूपेंद्र कुमार भैना का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सहित तीन वर्षीय पुत्र मानस, दादी शांति बाई, छोटी बहन 22 वर्षीय अन्नू भैना, माता नागेश्वरी, पिता दशरथ और छोटा भाई अनुराग भैना (18 वर्ष) है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.