राजनांदगांव
गौ माता की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त संदीप साहू के परिवार को डॉ. रमन सिंह ने प्रदान की आर्थिक सहायता राशि।
राजनांदगांव। गौ तस्करों से गौ माता की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले इंद्रानगर निवासी स्वर्गीय संदीप साहू के परिजनों को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह द्वारा आर्थिक सहायता ₹50,000 रुपए प्रदान की गई। यह सहयोग महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के सहयोग एवं समन्वय से उपलब्ध कराया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय संदीप साहू ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान गौ माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उस समय उनके परिजनों एवं मित्रों ने शासन एवं जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता की मांग की थी, किंतु परिवार को किसी प्रकार की उस समय की सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं की गई थी। उस समय भी राजनांदगांव तत्कालीन भाजपा विधायक डॉ. रमन सिंह स्वयं शहीद के निवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की तथा अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया था।
अब भाजपा सरकार बनने के पश्चात शहीद परिवार एवं उनके साथियों द्वारा पुनः आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर संवेदनशील पहल करते हुए सहायता राशि प्रदान कर परिवार को संबल देने का कार्य किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन, स्वर्गीय संदीप साहू की माता रेशमी साहू तथा उनके भाई संतोष साहू उपस्थित रहे।
शहीद संदीप साहू के परिजनों एवं उनके मित्रों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि स्वर्गीय संदीप साहू के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान एवं समाज की संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रमन सिंह द्वारा दिया गया यह सहयोग परिवार के लिए कठिन समय में संबल प्रदान करने के साथ-साथ शहीद के बलिदान को सम्मानित करने का प्रेरणादायी संदेश भी है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.