मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर,
तात्यापारा में शर्मा परिवार ने किया सवामणी प्रसादी भोज आयोजन।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, सच्चे मन से उनका स्मरण और पूजन करने से आत्मबल, साहस, और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है: विक्की शर्मा।
तात्यापारा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर शर्मा परिवार द्वारा सवामणी प्रसादी भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परिवार के परिजन एवं समाज के सदस्यों सहित इष्ट मित्र शामिल हुए। श्री हनुमान जी की विधि -वत पूजा अर्चना कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शर्मा परिवार ने सभी परिजनों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.