सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
नेत्रदान महादान—मृत्यु के बाद भी किसी के दो के जीवन में रोशनी भरें।
रक्तदान बार-बार, नेत्रदान एक बार!
आइए मिलकर करे एक पुण्य काम, समाज को मिले नया आयाम।
जन जन ने ठाना है नेत्रदान कराना है।
आज दिनांक 25 अगस्त दिन मंगलवार को CMHO डॉ. नागेश्वर राव सर के आदेशानुसार,बीएमओ डॉ.तारा अग्रवाल मैडम के निर्देशानुसार
सीएचसी पिथौरा में 41वा नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम में BPM जयकांत विश्वकर्मा, डेंटिस्ट डॉ. पूजा साहू,RMA जयश्री कश्यप, सिनियर MLT जे एल जांगडे, MLT छबीराम बरिहा, नेत्र सहायक आधिकारी राजेश कुमार साहू, हेमसिंग कंवर, संतराम खैरवार, हरकेश सिन्हा, प्रमोद साहू, लिलेश निषाद एवम ओपीडी में उपस्थित सभी मरीज सम्मिलित हुए।
इसके पश्चात् स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) पिथौरा में आदरणीय प्रिंसिपल सर के उद्बोधन के साथ स्कूल में छात्र छात्राओ को नेत्रदान महादान के संबंध में पैंपलेट वितरण किया गया। राजेश साहू नेत्र सहायक आधिकारी द्वारा सामान्य जानकारी दिया।
आमजन से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की गई है। नेत्रदान एक महान सामाजिक एवं मानवीय कार्य है, जिसके माध्यम से मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।
चिकित्सकों के अनुसार, मृत्यु के पश्चात समय पर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करने से कॉर्निया का उपयोग दृष्टिबाधित व्यक्तियों की दृष्टि iलौटाने में किया जा सकता है। नेत्रदान के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने जीवनकाल में नेत्रदान की सहमति/प्रतिज्ञा दर्ज करा सकते हैं तथा अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।
नेत्र विभाग सीएचसी पिथोरा की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं और अंधत्व मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
नेत्रदान करें—मृत्यु के बाद भी किसी की जिंदगी रोशन करें।
जारीकर्ता:
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिथौरा,



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.