जिला सिवनी मध्यप्रदेश
लखनादौन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोनू तिवारी की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर लिए सैंपल
सी एन आई न्यूज सिवनी/लखनादौन। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोनू तिवारी द्वारा लखनादौन क्षेत्र की विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ-साथ संदिग्ध सामग्रियों के सैंपल एकत्र किए गए।
निरीक्षण और कार्यवाही की गई और किराना, डेयरी और मिष्ठान दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने (सैंपल) एकत्र कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।
साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए दुकानों में स्वच्छता का अभाव मिलने पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई और परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश जारी किए गए।
एक्सपायरी डेट की चेकिंग पैक बंद खाद्य पदार्थों की निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की सघन जांच की गई। अमानक या मियाद पार सामान तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए।
प्रतिष्ठानों के FSSAI खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया।
अधिकारी सोनू तिवारी ने विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की मिलावट या अमानक सामग्री बेचे जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.