Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 19, 2026

बदराडीह तिराहा में तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 थाना सिटी कोतवाली जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)


बदराडीह तिराहा में तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार



कबीरधाम जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सिटी कोतवाली श्री लालजी सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों से गाली-गलौज कर उन्हें मारने की धमकी देने एवं भयभीत करने वाले आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।


दिनांक 17.08.2026 को थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 321/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी रामसिंह पिता दीनू मारकंडे, उम्र 33 वर्ष, निवासी महराजपुर, थाना कवर्धा द्वारा बदराडीह तिराहा, महराजपुर में लोहे की तलवार लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले राहगीरों से गाली-गलौज कर उन्हें मारने की धमकी दी जा रही थी तथा आम लोगों को भयभीत किया जा रहा था।


सूचना प्राप्त होने पर थाना कवर्धा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लोहे की तलवार बरामद कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा एवं थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही।


कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय उत्पन्न करने, राहगीरों को धमकी देने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad