राजनांदगांव
तुमड़ीबोड़ पुलिस ने होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग एवं आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के दिये निर्देश।
होटल/ढाबों में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर सक्त कार्यवाही की चेतावनी।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अगामी त्यौहारी
सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्राप्त दिशानिर्देशो के तहत् दिनांक 29.08.2026 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में क्षेत्र के होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालकों को किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियो में संलिप्त नहीं होने, ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने या शराब पीने के लिये स्थान उपलब्ध कराने पर कड़ी कार्यवाही होने के सबंध में चेतावनी दी गई। सड़क किनारे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग नहीं होने देने, आवारा मवेशियों को सड़क पर आने से रोकने की व्यवस्था करने तथा यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के सबंध में हिदायत दिया गया। तुमडीबोड़ पुलिस द्वारा संचालकों से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.