Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 8, 2026

कबीरधाम में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हुई जागरूकता कार्यशाला जन्म के पहले घंटे में स्तनपान और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने पर जोर

 कबीरधाम में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हुई जागरूकता कार्यशाला



जन्म के पहले घंटे में स्तनपान और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने पर जोर


कवर्धा, 8 अगस्त 2026/ विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर शासकीय बालगृह जोराताल, कवर्धा के सभागार में जिला स्तरीय स्तनपान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ मैदानी अमले को स्तनपान संबंधी प्रभावी परामर्श एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।


कार्यशाला में जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाने तथा छह माह के बाद उचित पूरक आहार के साथ कम से कम दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने पर विशेष जोर दिया गया।


जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री चंचल यादव एवं परियोजना अधिकारी दशरंगपुर श्रीमती कृतिका सिंह ने विश्व स्तनपान सप्ताह के उद्देश्य, स्तनपान के महत्व और विभागीय भूमिका पर जानकारी दी। परियोजना अधिकारी कवर्धा श्रीमती विवेका हैरिस ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका, मातृ परामर्श तथा व्यवहार परिवर्तन संचार के संबंध में मार्गदर्शन दिया।


शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलील मिश्रा ने स्तनपान के वैज्ञानिक महत्व, शिशु को स्तनपान कराने की सही विधि तथा माताओं को आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए आवश्यक पोषण के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के शिशु रोग विशेषज्ञ, एनआरसी प्रतिनिधि एवं मितानिन बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर एवं खुली चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad