शिक्षक दिवस पर उल्लास नवभारत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
(जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा द्वारा नवाचारी प्रयास, अधिक से अधिक शिक्षकों, छात्रों और आम जन से भाग लेने कि अपील)
कोरबा। शिक्षक दिवस 5 सितम्बर 2026 के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन प्राधिकरण, जिला कोरबा द्वारा “उल्लास नवभारत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षक, विद्यार्थी, नवसाक्षर एवं असाक्षर सहित जिले के नागरिकों में सामान्य ज्ञान, शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस प्रकार प्रतियोगिता के कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा तथा प्रतिभागियों को अपने उत्तर शाम 6:00 बजे तक सबमिट करने होंगे। निर्धारित समय के बाद गूगल फॉर्म में उत्तर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार प्रश्नों के उत्तर देने का अवसर मिलेगा। गूगल फॉर्म ओपन करने के बाद एक निर्धारित समय सीमा में फॉर्म सबमिट करने होंगे अन्यथा ऑटोमेटिक प्रश्न पत्र बंद हो जायेगा।
प्रतियोगिता में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सफल माना जाएगा। सफल प्रतिभागियों को जिला स्तर से डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के परिणाम एवं सही उत्तर रात्रि 9:00 बजे के बाद उसी लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन जिला कोरबा ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, नवसाक्षरों एवं असाक्षरों से इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लोकनाथ सेन मो न 9425529829 (प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी) से संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता का लिंक उक्त दिवस निर्धारित समय पर अपने विकासखंड परियोजना अधिकारी कोरबा श्री सत्यनारायण मनहर, कटघोरा श्री नन्द कुमार पटेल, करतला श्री लोकनाथ सेन, पाली श्री अनिल जगत, पौड़ी उपरोड़ा श्री विनय सिंह से प्राप्त कर सकते है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.