27 अगस्त 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव
रक्षाबंधन पर्व के पूर्व प्रतिवर्ष अनुसार अभिलाषा दिव्यांग पुनर्वास एवं सह प्रशिक्षण स्कूल राजनांदगांव में रक्षा सूत्र कार्यक्रम माननीय श्री राजेन्द्र गोलछा जी
राज्य उपाध्यक्ष श्री उमेश हथेल जी जिला अध्यक्ष श्री महेश खंडेलवाल जी जिला मुख्य आयुक्त श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल जी
जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
श्रीमती भारती रजक जिला संगठन आयुक्त गाइड के नेतृत्व में श्रीमती सरिता साहू श्रीमती सोमिन साहू श्रीमती ललिता कोसारे गाइडर कु मेनका साहू राज्य पुरस्कार रेंजर कु नंदिनी अम्बादे कु गायत्री साहू कु कशिश वर्मा सहित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला शा उ मा शाला भनपुरी के गाइड ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ राखी बंधवाई एवं चाकलेट मिठाई से उनका मुँह मीठा गाइड रेंजर द्वारा करवाया गया।
इस बेला में प्रेम स्नेह का वातावरण देखते ही बनता था।
श्री महेश खंडेलवाल जी ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला स्काउट गाइड एव अभिलाषा परिवार की जो यह कड़ी है वे टूटने नही देना है। भाई बहन के निश्छल प्रेम का त्यौहार हम सभी को बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाना चाहिए।
इस अवसर पर अभिलाषा दिव्यांग स्कूल के प्रशासक श्री दिलीप श्रीवास्तव जी प्राचार्य श्रीमती वंदना तुरहते एव पूरा शाला परिवार के स्टॉफ का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.