श्रावण मास के अंतिम सोमवार शिवालयों में भक्तों की कतार।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए शिवालयों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार देखी गई।
श्रृद्धालु गंगा जल,दूध,दही, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे तथा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजायमान रहा। रायपुर के हाटकेश्वर महादेव, बुढ़ेश्वर मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में भक्तों की आस्था देखते ही बनी।
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और श्रृंगार किया गया। सुबह से देर रात तक श्रृद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, कांवड़ियों ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.