सैयद मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का एक दशक बाद रायपुर आगमन बोहरा समाज करेगा भव्य स्वागत।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53 वें धर्मगुरु, परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब 10 अगस्त को मुंबई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे में पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत समुदाय के सदस्यों द्वारा कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा। रायपुर में अपने प्रवास के दौरान सैयदना साहब समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारीयों के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उनके द्वारा आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद का उद्घाटन करने की उम्मीद है। रायपुर दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में यह सैयदना साहब का पहला रायपुर दौरा है। यहां के परिवारों में इसे लेकर भारी उत्साह एवं उत्सुकता है। उन्होंने बताया कि सैयदना साहब नियमित रूप से भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाऊदी बोहरा समुदायों की यात्राएं करते हैं। रायपुर में 400 से अधिक बोहरा परिवार के सदस्य विभिन्न व्यवसायों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.