छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से नदी -नाले उफान पर, शासन अलर्ट
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। छ.ग.प्रदेश- छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश के कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लगातार बारिश के कारण जलाशयों में भी जलभराव बढ़ गया है और कई जलाशय के पूरी तरह भर चुके हैं।
किसानों में अच्छी बारिश से उत्साह नजर आ रहा है। लगातार बारिश को कृषि और सिंचाई के लिहाज से किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से किसानों को फसलों के लिए बेहतर स्थिति की उम्मीद है।
जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से सिंचाई के लिए भी पानी की उपलब्धता मजबूत होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और बारिश के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दें।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.