बैतूल (मप्र): जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत जरूरतमंद को मिला पक्का मकान व ग्राम धौल में सार्वजनिक भवन का हुआ निर्माण; विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके ने सौंपी चाबी
जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में 'मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट' (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत मध्यप्रदेश के जिला बैतूल स्थित शाहपुर तहसील के ग्राम बरेठा में एक और मानवीय पहल देखने को मिली।
मुहिम के अंतर्गत स्थानीय निवासी चुन्नीलाल जी उइके जो कि पैरों से विकलांग है व उनकी धर्मपत्नी नेत्रहीन है व इनकी 5 बेटियां है जिन्हें लगभग 10 लाख की लागत से मकान बनाकर दिया गया जिसमें लाईट, पंखे, पानी की टंकी आदि सर्व सुविधा प्रदान की गई है, इस नवनिर्मित मकान की विधिवत चाबी विधायक महोदया गंगा बाई उइके के हाथों सौंपी गई साथ ही परिवार को गृहस्थी की सारी सामग्री,किचन के समस्त बर्तन, गैस टंकी, चूल्हा,पलंग,गद्दे, परिवार के कपड़े, शिक्षा सामग्री व पूरे महीने के लिए राशन सामग्री भी दी गई।
• इसके साथ 27 अगस्त को ही बैतूल जिले के ग्राम धौल (ग्राम पंचायत कल्याणपुर) में ग्रामवासियों की सुविधा हेतु 17×30 आकार के नि:शुल्क सार्वजनिक भवन का निर्माण कार्य भी संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पूर्ण किया गया। इस नवनिर्मित भवन की चाबी व ताला ग्रामीणों को माननीय विधायक महोदया के द्वारा सुपुर्द किया गया। इस भवन में चैनल गेट, लाइट फिटिंग, पंखे जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराई गई हैं।
ग्रामीणों की प्रार्थना पर बनाए गए इस सार्वजनिक भवन से गाँव के सामाजिक कार्यक्रमों, चौपाल और जन-बैठकों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा बिना किसी भेदभाव के गाँव-गाँव में शेड निर्माण और जनहित के कार्यों की भूरी भूरी सराहना की। साथ ही उन्होंने संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा मुहिम, दहेज-मुक्त विवाह और रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज के हर जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नंदन यादव जी, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश इवने जी,शाहपुर से पूर्व मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ोदिया जी, शाहपुर पार्षद कमलेश प्रजापति जी, बरेठा ग्राम सरपंच कमल धुर्वे जी, घोड़ाडोंगरी से मंडल महामंत्री दीपक धोटे जी, धोल ग्राम से सरपंच रामप्यारी यादव जी, सरपंच प्रतिनिधि होरीलाल यादव जी, धोल उपसरपंच आशाराम वरखड़े जी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रतीक रघुवंशी जी, बूथ अध्यक्ष भीमराव वामनकर जी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में गृह प्रवेश व भवन लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.