रक्षा बंधन को लेकर सजा राखी बाजार, बहनों की खरीददारी से बाजार में बढ़ी रौनक।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। त्यौहार नजदीक आते ही राखी और मिठाई की दुकानों में रौनक देखने में आई।
बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। दुकानों में सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
बाजार में इस बार फैंसी राखी से लेकर पारंपरिक और पूजा की राखियों तक की खूब मांग दिखाई दे रही है। रंग बिरंगी मोतियों, नगों और आकर्षक डिजाइन से सजी राखियां बहनों को आकर्षित कर रही है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और विभिन्न आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बाजार में दिखाई दे रही है। युवतियां और छोटी बच्चियों में फैंसी राखियों के प्रति रुझान दिखाई दिया। स्टोन, रुद्राक्ष,चंदन और आकर्षक सजावट सहित सोने चांदी की राखियां उपलब्ध है। रक्षा बंधन के धार्मिक महत्व को देखते हुए पूजा की राखियां भी बहनें खरीद रही है। गोलबाजार मर्चैट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है, इससे व्यापारियों में उत्साह है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.