अखंड भारत संकल्प शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -अंतराष्टीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर महानगर के नेतृत्व में भव्य अखंड भारत संकल्प शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। शौर्य यात्रा का शुभारंभ तेलीबांधा सरोवर (मरीन ड्राइव) से हुआ शहर के प्रमुख मार्गों से चलकर घड़ी चौक से आकाशवाणी काली मंदिर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों में उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। समापन अवसर पर काली मंदिर में सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और श्रृद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन समिति ने कहा कि अखंड भारत संकल्प शौर्य यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र , धर्म और समाज के प्रति जागरूकता एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।
यात्रा में शामिल रहे श्री देवा साहू,बेनी प्रसाद साहू, राहुल वाडिया, मनोज साहू, मुकेश चक्रधारी, दामोदर शर्मा, हेमंत साहू, नागेश्वर साहू,आशा अरोरा, राखी शर्मा, पुष्पा शर्मा, मीना दीदी,समिक्षा त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में दल के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.