Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 18, 2026

विभाजन की विभीषिका पर परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 विभाजन की विभीषिका पर परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



कवर्धा, 17 अगस्त 2026। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभाजन की विभीषिका विषय पर परिचर्चा एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कवर्धा विकासखंड के 10 शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री यू.आर. चन्द्राकर, सहायक संचालक श्री एम.के. गुप्ता, श्री नीलेश चन्द्रवंशी एवं एमआईएस प्रशासक श्री सतीश कुमार यदु के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिचर्चा में विद्यार्थियों ने भारत के विभाजन और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर अपने संवेदनशील विचार प्रस्तुत किए। परिचर्चा में रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा के विद्यार्थी आदित्य नारायण तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परिचर्चा के लिए आमंत्रित इतिहास के जानकार एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री आदित्य श्रीवास्तव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा श्री अजय चन्द्रवंशी तथा सहायक परियोजना समन्वयक श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की, लेकिन स्वतंत्रता के साथ ही देश के इतिहास की सबसे बड़ी और दर्दनाक त्रासदियों में से एक विभाजन भी हुआ। भारत और पाकिस्तान का विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण नहीं था, बल्कि इससे करोड़ों लोगों की संस्कृति, परिवार, संपत्ति और जीवन प्रभावित हुआ।

परिचर्चा के दौरान अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति, 1857 के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों, 1909 के मार्ले-मिंटो सुधारों के तहत पृथक निर्वाचिका तथा द्वि-राष्ट्र सिद्धांत सहित विभाजन की पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की गई। लार्ड माउंटबेटन की विभाजन योजना, सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा सीमाओं के निर्धारण तथा इसके परिणामस्वरूप हुए व्यापक मानवीय विस्थापन और सांप्रदायिक हिंसा पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर, जमीन, व्यवसाय और संपत्ति छोड़कर पलायन करना पड़ा। शरणार्थी शिविरों में लोगों को भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सांप्रदायिक हिंसा में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई तथा हजारों परिवार बिछड़ गए। विभाजन का प्रभाव केवल तत्कालीन समय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके राजनीतिक एवं सामाजिक प्रभाव आज भी महसूस किए जाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य वक्ताओं को विभाग की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एस. जोशी सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।


क्विज प्रतियोगिता में सेजेस दुर्गावती चैक की टीम रही प्रथम


कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय संविधान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रत्येक विद्यालय से चार विद्यार्थियों की टीम ने प्रतियोगिता में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। क्विज प्रतियोगिता में सेजेस दुर्गावती चैक कवर्धा की टीम ने प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा होली किंगडम स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारत विभाजन के दौरान गंवाई गई जानों एवं लोगों द्वारा झेले गए कष्टों की स्मृति में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मानवीय त्रासदी एवं उससे मिलने वाली सीख से परिचित कराना रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad