Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 3, 2026

दतिया का फैसला आज; QR कोड से खुलेगा मतगणना हॉल का गेट 15 राउंड में निकलेगा जनादेश सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी गिनती, 8:30 बजे खुलेंगी EVM अफसर से लेकर प्रत्याशी तक स्कैनिंग के बाद ही कर सकेंगे प्रवेश

 दतिया का फैसला आज; QR कोड से खुलेगा मतगणना हॉल का गेट



 15 राउंड में निकलेगा जनादेश

 सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी गिनती, 8:30 बजे खुलेंगी EVM

 अफसर से लेकर प्रत्याशी तक स्कैनिंग के बाद ही कर सकेंगे प्रवेश


दतिया। चुनावी घमासान के बाद अब दतिया की सियासी तस्वीर साफ होने की घड़ी आ गई है। सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलना शुरू हो जाएगा। 15 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ यह तय हो जाएगा कि दतिया की जनता ने अपने नए जनप्रतिनिधि के रूप में किस पर भरोसा जताया है।


मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस बार मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था भी हाईटेक रखी गई है। एंट्री गेट पर QR कोड स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी पहचान पत्र पर मौजूद QR कोड स्कैन होने के बाद ही मतगणना हॉल में प्रवेश मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारी हों, राजनीतिक दलों के एजेंट या फिर प्रत्याशी नियम सभी के लिए एक समान रहेगा।


बॉक्स

20 टेबल पर होगी मतगणना, तीन लेयर में सुरक्षा


सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना शुरू होगी, जबकि 8:30 बजे से EVM में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए दो काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं। दोनों हॉल में 10-10 यानी कुल 20 टेबल लगाई गई हैं और पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराने की तैयारी है।


बॉक्स

250 अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा


मतगणना कार्य के लिए करीब 250 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना परिसर को तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।


बॉक्स 

हर राउंड के साथ बढ़ेगी सियासी धड़कन


दतिया में चुनावी मुकाबले को लेकर पहले से ही जबरदस्त सियासी घमासान है। ऐसे में मतगणना के हर राउंड पर प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। सुबह डाक मतपत्रों से खुलने वाला रुझानों का खाता EVM की गिनती के साथ किसके पक्ष में जनादेश में बदलेगा, इसका इंतजार पूरे दतिया को है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad