नशा मुक्ति अभियान में विद्यार्थियों की प्रेरक सहभागिता
छत्तीसगढ़। आज दिनांक 02 अगस्त 2026, दिन रविवार को रुंगटा कॉलेज (डेंटल), भिलाई के सौजन्य से एक प्रभावशाली नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर दुर्ग तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजय रुंगटा का विशेष योगदान एवं सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
श्रीमती शशिकला पाण्डेय, उच्च वर्ग शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरूद (भिलाई) के विशेष प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के डी.ओ.सी. श्री बालकदास जी भी उपस्थित रहे। स्काउट-गाइड परिवार द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी का बैज लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया।
श्रीमती शशिकला पाण्डेय का यह प्रयास विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.