Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 2, 2026

अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई अगस्त माह में 125 छापेमारी, 82 प्रकरण दर्ज, 10.46 लाख रुपए की मदिरा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त

 अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई



अगस्त माह में 125 छापेमारी, 82 प्रकरण दर्ज, 10.46 लाख रुपए की मदिरा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त


कवर्धा, 02 सितंबर 2026। आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश तथा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग कबीरधाम द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अगस्त 2026 में विभाग द्वारा कुल 125 छापेमारी कार्यवाही करते हुए 82 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री मुकेश पाण्डेय ने बताया कि दर्ज प्रकरणों में 07 गैर-जमानतीय प्रकरण तथा 02 प्रकरण अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा से संबंधित हैं। विभागीय टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 65.32 बल्क लीटर देशी मदिरा, 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 188.00 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, इस प्रकार कुल 258.57 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है। इसके साथ ही 2540 किलोग्राम महुआ लाहन भी जप्त किया गया है। जब्त मदिरा में 22.56 बल्क लीटर अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा शामिल है। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन, जिसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शामिल हैं, को भी विभागीय टीम द्वारा जब्त किया गया है। जब्त मदिरा, वाहन एवं अन्य सामग्रियों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख 46 हजार 44 रुपए है।

उन्होेंने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad