सूने मकान से चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - सूने मकान में ताला तोड़कर सोने -चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी करने के दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित चार आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और विधि से संघर्षरत दोनो बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया।मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी का मामला थाना में दर्ज है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी राहुल कुर्रे निवासी कोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिछले पांच माह से परिवार सहित आसनसोल (प. बंगाल) में रह रहा था और घर में ताला बंद था। विगत माह 28 जुलाई को परिवार के बाहर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे -सोने , चांदी की गहने एवं नगदी 12,500 रूपये को चोरी कर लिया था। रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी आकाश कुर्रे को पकड़ा , जिसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र , सोने की मंचली माला , सोने की नथ/फुली (2 नग), सोने के झुमके (01 जोड़ी) , चांदी की पायल (01 ) , चांदी की बिछिया (03 नग) , चाबी छल्ला तथा नगदी 1000 रुपये बरामद किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नवागढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से दो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय , एएसआई लम्बोदर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
आकाश कुर्रे पिता भूरे लाल कुर्रे उम्र19 वर्ष और रूपेश कुमार कुर्रे पिता मुरूथू उम्र 32 वर्ष दोनो निवासी - कोटिया , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.