राजनांदगांव
नाबालिग बालिका को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को किया गया गिरफ्तार।
नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर 12 घण्टे के भीतर कार्यवाही।
थाना डोंगरगांव की त्वरित कार्यवाही।
महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज़ के मार्गदर्शन में नाबालिग बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना डोंगरगांव उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ किए जाने संबंधी लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रार्थी के आवेदन पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 75(2) बी.एन.एस.ं धारा 12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार बंजारे पिता ऐराम बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम परसाडीह, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती (छ.ग.), हाल मुकाम कुमर्दा, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.), जो शिक्षक के पद पर कार्यरत है, पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, आरक्षक दीपक भोई की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.