लोकेशन - दलौदा
जिला - मन्दसौर
रिपोर्ट ब्यूरो मंगल देव राठौर
राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की अनूठी पहल, 141 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण
दलौदा। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 141 भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-धमाकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं अपने घर ले गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक लगातार बनी रही।
इस दौरान 141 गांवों से आए भक्तों को निःशुल्क गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया।
ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
और प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रामरसोड़ा भी भंडारा की गया
श्रद्धालुओं ने राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा की सराहनीय मिसाल बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबाजी धाम निपानिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन,पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला महा मंत्री विजय सुराणा, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, समाज सेवी हसीना भुवा,जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, नगर पालिका मन्दसौर अध्यक्ष रामादेवी w/o बंशी लाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, गो रक्षा समिति जिला अध्यक्ष पूनम चन्द पाटीदार JMD ग्रुप दलौदा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, दलौदा सरपंच अनिल कैथवास आदि जन उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.