मद्देड़/बीजापुर /बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत मद्देड के श्री राम मंदिर में 17 शक्ति पीठों की साइकिल यात्रा पर
निकले वासवी समाज के श्री संदेश गुप्ता जी का स्वागत अभिनंदन ग्राम पंचायत मद्देड़ में सीताराम शिवालय समिति द्वारा किया गया।
आज मद्देड़ के श्री राम मंदिर प्रांगण में 17 शक्ति पीठों की साइकिल यात्रा पर vashvi समाज के श्री संदेश गुप्ता जी का भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
संदेश गुप्ता जी कहना है कि वह 17 शक्ति पीठों की धार्मिक यात्रा साइकिल के द्वारा करना चाहते है। और उनकी यह यात्रा आध्यात्मिक,धार्मिक आस्था, एवं सद्भावना को लेकर कर रहे है।
उनके सफर में कोई सड़क दुर्घटना में मृत पशुओं का अंतिम संस्कार एवं सड़क में रहने वाले लाचार पशुओं को भोजन व्यवस्था करना, प्रकृति,जीव जंतुओं के प्रति असीम प्रेम एवं दया का संदेश देना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।
उनकी यह यात्रा मंचीर्याल तेलंगाना 20 सितंबर 2026 से शुरू होकर 20000 किलोमीटर की यात्रा 365 दिनों तक चलेगी । इस यात्रा को उद्देश्य पशु पक्षियों एवं प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना ही इनका उद्देश्य है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.