Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 27, 2026

परिवहन आरक्षक भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों हेतु 05 अक्टूबर को अंतिम अवसर

 परिवहन आरक्षक भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों हेतु 05 अक्टूबर को अंतिम अवसर



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदण्ड / दस्तावेज सत्यापन हेतु Institute of Driving & Traffic Research (IDTR) , तेन्दुआ नवा रायपुर छ०ग० में दिनांक 02.09.2026 एवं 03.09. 2026 को बुलाया गया था। उक्त तिथियों को कुल 250 अभ्यर्थियों में से 184 उपस्थित रहे एवं 66 अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नेत्र संबंधी प्रमाण पत्रों में एकरूपता नहीं होने एवं वर्णान्धता के संबंध में स्पष्ट लेख नहीं होने के कारण पुनः नेत्र जांच दिनांक 25.09.2026 से 05.10.2026 तक शासकीय सिविल अस्पताल, माना कैम्प रायपुर छ०ग० में कराया जायेगा। इस हेतु अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा जा चुका है एवं विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in में अपलोड किया गया है। अनुपस्थित 66 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये दिनांक 05.10.2026 को शारीरिक मापदण्ड / दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलावा पत्र भेजा जा चुका है एवं परिवहन विभाग की वेबसाइट https://cgtransport.gov.in में अपलोड किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad