Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस -भारत में इस दिन की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई, भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई।

 विश्व पर्यटन दिवस -भारत में इस दिन की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई, भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई।



सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।


विश्व पर्यटन दिवस 2026-  भारत एक ऐसा देश है जहां आपको खूबसूरत बीच देखने को मिलेंगे तो वहीं रेगिस्तान भी देखने को मिलेगा। यहां खूबसूरत गर्म पहाड़ हैं तो वहीं बर्फीली चादर ओढ़े आकर्षक माउंटेन हैं। यहां के पर्यटनस्थल घूमने के लिए दुनियाभर से कई पर्यटक आते हैं। 




पर्यटन के महत्व की जागरूकता के लिए भारत सरकार ने पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में इस बात को प्रसारित तथा जागरूकता फैलाने के लिए है कि किस प्रकार पर्यटन वैश्विक रुप से, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में तथा आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार भी मिलता है तो वहीं देश की जीडीपी में बढ़ोतरी भी होती है। इसके अलावा पर्यटन दिवस के जरिए देश विदेश तक भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती, नेचुरल खूबसूरती का प्रचार प्रसार भी होता रहता है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो यात्रियों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यही वजह है कि पर्यटन दिवस के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है।


विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में इस दिन की शुरूआत साल 1948 में ही हो गई थी, जब देश आजाद होने के बाद भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया। इसके तीन साल बाद यानि 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रिय कार्यालयों में बढ़ोतरी की गई।


इस दिन को मनाने की शुरूआत पर्यटन का महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad