‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर साल्हेवारा में गूंजा राष्ट्रगीत, भव्य ध्वजारोहण के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गौरव का पर्व
खैरागढ़ । अखिल भारतीय विद्या भारती के तत्वावधान में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, साल्हेवारा में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में “एक समय, एक स्वर और एक लय” के मूलमंत्र के साथ विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। इसके पश्चात गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीता पटले सहित भैया-बहनों, आचार्यों, अभिभावकों, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पूर्व आचार्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रगीत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री निजाम सिंह मंडावी, श्री मोहित रजक, श्री प्रहलाद मरकाम, श्री रोशन जंघेल, श्री बहादुर सिंह खुसरो एवं श्री रामश्याम पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना एवं देशभक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.