Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 27, 2026

अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेचते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 राजनांदगांव 


अवैध रूप से नशीली टैबलेट बेचते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



आरोपी सुनील निषाद के कब्जे से 25 पत्ता Nitrazepam Tablets IP (Nizascen-10) कुल 250 नग नशीली टैबलेट, कीमत 1125/- रुपये, किया गया जप्त।


आरोपी के विरुद्ध धारा 22(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ के पास नशीली टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते आरोपी को मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।



आरोपी का नाम –

1. सुनील निषाद उर्फ लाला निषाद पिता दीपक निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, कलमना मार्केट, नागपुर, महाराष्ट्र।



 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।  इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के द्वारा अपने डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक25-09-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो सफेद रंग का शर्ट एवं काला रंग का जींस पहना हुआ है, नागपुर की ओर से ट्रेन में आकर अपने पास रखे लाल-काला रंग के बैग में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट रखकर रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ के पास खड़ा है तथा ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर सूचना पर तत्काल डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन कालकापारा के पास जाकर मुखबिर के बताए अनुसार हुलिया एवं पहने कपड़े के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी सुनील निषाद पिता दीपक निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, कलमना मार्केट, नागपुर, महाराष्ट्र के पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर लाल-काला रंग के बैग के अंदर काला-सफेद रंग के पॉलीथीन में रखा 25 पत्ता Nitrazepam Tablets IP (Nizascen-10) पाया गया। प्रत्येक पत्ते में 10 टैबलेट होने से कुल 250 नग Nitrazepam Tablets IP (Nizascen-10), जिसकी कुल कीमत 1125/- रुपये है, को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी सुनील निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 563/2026, धारा 22(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


           

उक्त कार्यवाही में सउनि विजय साहू ,लीलाधर मंडलोई , रामखिलावन सिन्हा का योगदान रहा| ‎ ‎


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad