आज 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी का पावन पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
Radha Ashtami-2026- राधा अष्टमी हिंदू धर्म का एक पवित्र त्यौहार है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री राधा रानी का प्राकट्य उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिनों के बाद आता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
मध्याह्न पूजा समय: सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक (स्थान के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है)।
अष्टमी तिथि समापन: 19 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे तक रहेगी। इस दिन व्रत रखने और श्री राधा-कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को आध्यात्मिक प्रगति, सुख-शांति और दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
आज के दिन बरसाना और वृंदावन में यह पर्व अत्यंत धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया जाता है, इसमें शामिल होने के लिए देशभर के श्रृद्धालु शामिल होते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.