भांसी संवाददाता
असीम पाल
सेवा संकल्प अभियान के तहत भांसी में दीप प्रज्वलन, बच्चों और पुलिसकर्मियों ने मनाया उत्सव
दंतेवाड़ा जिले केभांसी मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भांसी में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना भांसी परिसर में पुलिसकर्मियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
इसी क्रम में भांसी हाईस्कूल में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।
थाना भांसी एवं हाईस्कूल भांसी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.