सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा - प्रिंस सलूजा बने ऑटो पार्ट्स संघ के अध्यक्ष
पिथौरा ऑटो पार्ट्स एवं मैकेनिक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रिंस सलूजा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रिंस सलूजा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "मैं हमेशा ऑटो पार्ट्स संघ का सहयोग करता रहूंगा और संघ के हित में निरंतर कार्य करूंगा।"
उन्होंने कहा कि संघ के सभी व्यापारियों और मैकेनिक साथियों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रिंस सलूजा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। बैठक में राजेश एरन, मुन्ना ताज, शैलेश अग्रवाल, सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.