श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डी डी नगर सेक्टर.2 में उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की विधि- विधान से पूजन करने और व्रत रखने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
इस बार भगवान कृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में राष्ट्रीय महिला परिषद, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, हिंदू परिषद बजरंग दल हेल्पलाइन एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा धूमधाम से श्री कृष्ण
प्राकट्योत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ और राधा कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कृष्ण भक्ति में जमकर झूमे भक्त।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होते ही पूरा परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक -दूसरे को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई। आयोजन में शामिल रहे अध्यक्ष लक्की अवस्थी, सचिव दामोदर शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के हेमंत साहू, श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती खुशबू सोनी, ज्योति साहू सहित लक्ष्मीनारायण मंदिर के सदस्य एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.