लूट एवं नकबजनी करने के छह आरोपी जेल दाखिल ,
एसएसपी रजनेश सिंह ने की इनाम की घोषणा
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - सशस्त्र हथियार लेकर लूट एवं नकबजनी करने के छह आरोपियों को शत प्रतिशत माल जप्ती के साथ कोटा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी बिलासपुर ने सभी पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर नगद इनाम घोषित किया है।
बिलासा गुड़ी पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस नकबजनी एवं लूटकाण्ड का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह ने बताया चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। विगत माह 08 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7430 रुपये कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी के साथ बड़े बराबर मोड़ के सलका डैम के पास अज्ञात व्यक्तियों ने बैग को झपट लिया और धक्का देकर गिरा दिया। जिस पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 559/ 2026 धारा 304(2)3(5)बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार 18 जुलाई को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बुरखा पहनकर प्रार्थी राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट करते हुये एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात तीन फल लॉकेट और 02 गेहूं दाना कीमती 50000 को लूट किया गया। जिस संबंध में थाना कोटा में अपराध एवं 541/2026 धारा 332(बी), 309(6),310(2), 317(5) बी एन एस 25 , 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना उपरांत घटनास्थल निरीक्षण एवं कथन गवाह के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुये राकेश जयसवाल , दिव्यांशु जायसवाल , आदर्श तिवारी , हर्ष नामदेव , हर्ष सोनी और सनी सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड राकेश जयसवाल ने ही प्लान बनाकर अपने दोस्त दिव्यांशु और आदर्श के साथ सनी सिंह से पिस्टल मांगा जिसने अपने साथ सभी को रीवा ले जाकर अपने भाई से पिस्टल को दिलवाया। दोनों घटनाओं में राकेश जयसवाल ,आदर्श तिवारी और दिव्यांशु जायसवाल ने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया। लूटे गये सोने को इनके द्वारा हर्ष नामदेव के मदद से हर्ष सोनी , जो ज्वेलरी दुकान चलाता है को बेचा गया और रकम प्राप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोटा पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू , सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक धर्मेंद्र साहू , संजय श्याम एवं थाना कोटा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
जप्त सामाग्री -
01 नग पिस्टल , सोने का आभूषण , घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 बीएल 1645 , 01 नग मोटर साइकिल प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईएन 4637 और 06 नग मोबाइल।
गिरफ्तार आरोपीगण -
राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव , दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी - बिल्लीबंद , आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी - मौहारखार कोटा , हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी - थाना के बाजू रोड कोटा , हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी - फिरंगीपाड़ा कोटा और सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी - वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा , थाना - कोटा , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.