Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 5, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक बनाए गए भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के  संयोजक बनाए गए भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी



महासमुंद-भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर विभिन्न टोलियों का गठन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पार्टी के  पदाधिकारियोंको दायित्व सौंपे हैं।


इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा के जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी को जिला संयोजक के रूप में सौंपी गई है। वहीं, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल को इस अभियान में सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन, कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रत्येक अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गठित टोलियां निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करेंगी।


विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक स्वप्निल तिवारी ने जिम्मेदारी मिलने पर संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad