भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी 20 सितंबर को
गोंदिया,स्थानीय एवं आंचलिक कवियों को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया द्वारा जारी मासिक कवि गोष्ठी की श्रंखला के तहत रविवार 20 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे से रोकड़े ज्वेलर्स, जय स्तंभ (मनोहर चौक) के संयुक्त तत्वावधान में रोकड़े ज्वेलर्स के सांस्कृतिक कक्ष में हिन्दी माह कवि गोष्ठी मुख्य अतिथि सौ. सविता विनोद अग्रवाल
विशेष अतिथि,डॉ. प्रदीप गुजर (बाल रोग विशेषज्ञ), असि.प्रो.ईलेश सी. मेहता (पूर्व प्रिंसिपल,एवं विभाग प्रमुख कम्प्यूटर i.T.(इंजीनियरिंग कॉलेज,गोंदिया) सौ. भावना दीपक कदम( समाज सेविका)
सौ. मैथिली राम पुरोहित ( समाज सेविका)
श्री उमेशकुमार श्यामकुमार दुबे (उप महाप्रबंधक, विद्युत विभाग,अडानी पावर लिमिटेड, तिरोड़ा),स्वाती उमेश दुबे, मिलिंद बोरकर,(सिविल इंजीनियर) वरिष्ठ प्रबंधक अडानी पावर लिमिटेड, तिरोड़ा (Sr. Manager),श्री युधिष्ठिर शुक्ला (गोंदिया ब्रांच मैनेजर,रोकड़े ज्वेलर्स) की उपस्थिति में आयोजित की गई है।
हिन्दी माह के विशेष प्रयोजन के साथ सितम्बर माह की जन्मतिथि वाले वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्रा एवं कवयित्री श्रीमती किंजल मेहता को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रसंग पर गणमान्य अतिथियों के साथ स्थानीय के अलावा बाहर से आमंत्रित साहित्यिक प्रतिभाएं भी कवि गोष्ठी में प्रतिभागी होंगी। इस मासिक कवि गोष्ठी की प्रभारी संयोजिका कवयित्री किंजल मेहता एवं मंडल के सह सचिव कवि श्री निखिलेशसिंह यादव कवि गोष्ठी की प्रभारी संयोजिका डॉ किंजल मेहता,सह सचिव श्री निखिलेश सिंह यादव, शशी तिवारी, रमेश शर्मा सभी ने नगर एवं आसपास के भिन्नभाषी कवियों एवं काव्य रसिकों से निश्चित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.