कान्हा परिवार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानते हुए कान्हा परिवार द्वारा 20 सितंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर शहीद वीर नारायण सिंह चौक, साकेत विहार चंगोराभाठा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि स्वस्थ एवं इच्छुक नागरिक इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर रक्तदान करें। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है और किसी का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति दद्दू भैया, लक्की अवस्थी एवं राखी शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.